सोनभद्र में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत।

 सोनभद्र में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत। 



सोनभद्र। जनपद के रावर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के मधुपुर में नौगढ़ रोड पर महिला को टक्कर मारने के बाद बाइक से भाग रहे अधेड़ की पिकअप से टक्कर के बाद मौत हो गयी, घायल महिला का इलाज मधुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।



  वहीं अधेड़ को डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची सुकृत पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 



गौरतलब है कि इस हादसे में गोविंद चौहान (उम्र लगभग 55) निवासी कुतलुपुर थाना कोतवाली राबर्ट्सगंज नौगढ़ रोड से मधुपुर की तरफ आ रहे थे। कोइलहिया बस्ती के समीप रेनू पत्नी दिनेश को टक्कर मार दिया।  टक्कर के बाद लोगों से बचने के लिये गोविंद बाइक उठाकर तेजी से मधुपुर की तरफ भागे। मेन रोड से करीब 500 मीटर सामने से जा रही पिकअप से अनियंत्रित हो कर टकरा गये। सड़़क पर गिरने से सिर में गम्भीर चोट आयी और मौके पर ही मौत हो गयी।  सूचना पर परिजन एवं एम्बुलेंस मौके पर पहुची और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ